Monday, May 25, 2026
Home झारखंडक्रिकेट Ranchi : सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग में तरुण संगम जीता

Ranchi : सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग में तरुण संगम जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। आरडीसीए के तत्वावधान में चल रही सात्विक मेमोरियल ए डिविजन क्रिकेट लीग के तहत गुरुवार को तरुण संगम ने जेयूवीएनएल को 7 विकेट से पराजित किया। जेयूवीएन एल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। मुकेश कुमार ने 44, मिनाल ने 28 रन बनाए। आशीष कुमार को चार और सुनील जायसवाल को तीन विकेट मिले। जवाबी पारी में तरुण संगम की टीम ने 23.1 ओवर में 3 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस जीत में सुमित ने 71, जगदीश ने 70 और कौशिक ने 20 रन बनाए। जीतू मुंडा को दो और मिनाल को एक विकेट मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights