पटना। आरएसए फाउंडेशन 5 अप्रैल से पटना में स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। इसमें 13 साल के कम उम्र के बच्चों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट के आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि यह टूर्नामेंट राज्य के तीन दिवंगत खेल पत्रकार राजेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार और आलोक चतुर्वेदी की याद में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट के दौरान तीनों पत्रकारों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन के लिए पटना के खेल समाज ने काफी साकारात्मक रुख दिखाया है।
राज्यभर के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल विभाग से जुड़े अधिकारी, खेल पत्रकार, विभिन्न दलों के क्रीड़ा प्रकोष्ठ और खेल आयोजनों से जुड़े लोगों के सहयोग से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आयोजन सचिव संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 पर संपर्क करना होगा।






- बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में रन-विकेट की बरसात

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण और मधुबनी की टीम जीती

- बेगूसराय बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के करण का धूम धड़ाका

- बिहार राज्य सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन में अमूल, प्रांजल और सेजल को दोहरा खिताब

- प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट में बसावन पार्क और बीआईओसी जीते

- बिहार की बॉक्सर बेटी नित्या पांडे जायेंगी ताशकंद

- IPL 2026 KKR VS RR : रिंकू और अनुकूल की जुझारू साझेदारी
