Saturday, May 23, 2026
Home Slider राजस्थान रॉयल्स का ऐलान-हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ छोटे IPL को हैं तैयार

राजस्थान रॉयल्स का ऐलान-हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ छोटे IPL को हैं तैयार

by Khel Dhaba
0 comment

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल तक अब पूरा फैसला नहीं लिया है। लीग होगा या नहीं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के सीईओ रंजीत बरठाकुर ने बुधवार को कहा कि इस मुश्किल समय में केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ छोटी अवधि का आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) भी अच्छा होगा। उन्होंने इसके साथ ही खुलासा किया कि इस टी-20 लीग के भाग्य का फैसला 15 अप्रैल से पहले किए जाने की संभावना नहीं है।

रॉयल्स के कार्यकारी अधिकारी ने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हितों को ध्यान में रखकर फैसला करेगा। उन्होंने कहा, ‘यह असाधारण समय है और स्थिति में सुधार पर बीसीसीआई को अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे,’
ठाकुर ने कहा, ‘पहले हम केवल भारतीय खिलाड़ियों के आईपीएल के बारे में नहीं सोच सकते थे, लेकिन अब भारत में पर्याप्त अच्छे खिलाड़ी हैं। आईपीएल नहीं करवाने के बजाय केवल भारतीय खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट आयोजित कराना बेहतर होगा।
उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट का आयोजन कब हो सकता है, इसका फैसला बीसीसीआई को करना है और मेरा मानना है कि ऐसा फैसला 15 अप्रैल के बाद ही किया जाना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights