Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीएसके जीता, आयुष चमके

पूर्णिया टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीएसके जीता, आयुष चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए ग्राउंड पर चल रहे पूर्णिया टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए पहले मैच में पीएसके ने पीडीसीसीसीए को छह विकेट से पराजित किया। आयुष मिश्रा प्लेयर ऑफ द मैच बने।

टॉस पीडीसीसीसीए ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाये। पीडीसीसीसीए की ओर से सुमित पॉल ने 13,अबु तालिब ने 12,गौरव कुमार ने 10, शाहिद ने नाबाद 32,आर्यन ने नाबाद 15 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 24 रन बने।

पीएसके की ओर से संतोष वीर ने 24 रन देकर 1,हिमांशु पॉल ने 20 रन देकर दो, रुनी राय ने 21 रन देकर 2,भुवन चंद्रा ने 9 रन देकर दो विकेट और आयुष मिश्रा ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में पीएसके ने 17 ओवर में चार विकेट पर 111 रन बना कर मैच छह विकेट से जीत लिया। मंतोष ने 31, सूरज कुमार ने 12,कृष्णा ने 29,मार्टिन ने 10, आयुष मिश्रा ने नाबाद 13, प्रिंस ने 4 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 12 रन बने। पीडीसीसीसीए की ओर से आर्यन ने 8 रन देकर 3 और हमजा आरफिन ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.