पटना। स्थानीय वीर कुमार सिंह पार्क पटना में चल रहे PSFA गोल्डन बेबी लीग (PSFA गोल्डन बेबी लीग) का समापन हो गया। इस लीग का संत माइकल हाईस्कूल (बालक अंडर-10), संत माइल हाईस्कूल (बालक अंडर-12) और रानी लक्ष्मी बाई एकेडमी सीवान (बालिका अंडर-12) ने जीता। बालक अंडर-10 में डीपीएस, बालक अंडर-12 में ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल और बालिका अंडर-12 में संत माइकल हाईस्कूल उपविजेता रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरन।इस मौके पर बिहार फ़ुटबॉल एसोसिएशन के सचिव इम्तियाज़ हुसैन, पटना फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामईश्वर प्रसाद, जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता डॉ संजीव कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे। इस मौके पर पंकज सोमवंशी, संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।



