Sunday, June 7, 2026
Home Slider जहानाबाद क्रिकेट लीग में Pk इलेवन विजयी

जहानाबाद क्रिकेट लीग में Pk इलेवन विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला स्तरीय क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में PK इलेवन ने IICP को 74 रनो से हराया।

आज सुबह मे घना कोहरा होने के वजह से मैच काफी देर से शुरू हुआ जिसकी वजह से आयोजन समिति और अंपायरों ने मैच में ओवरों की कटौती का निर्णय लिया और मैच दोनों कैप्टन के सहमति के बाद 25-25 ओवरों का खेला गया।

सुबह मे टॉस जीतकर PK इलेवन का कैप्टन विशाल कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जो उनके बल्लेबाजो ने सही साबित किया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 221 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

PK इलेवन की तरफ से इनफॉर्म बल्लेबाज सौरव सुमन ने लीग मे अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा और बेहतरीन 80 रन ठोके। सौरव का साथ अर्नोल्ड टोपो ने 60 और उत्सव ने नाबाद 15 के अलावा विशाल और प्रदीप ने 12-12 रन बना कर दिया।

IICP के तरफ से आदित्य राज गुप्ता ने 4 रमाकांत चौधरी ने 3 विकेट झटके।

222 रनो का लक्ष्य का पीछा करने उतरी IICP के राहुल सिंह (66) और विकास (25) ही PK इलेवन की गेंदबाज़ी का सामना कर पाए उनके बाद सारे बल्लेबाज बड़े स्कोर के दवाब में काफी धीमे रह गए और 25 ओवरों के खत्म होने पे 6 विकेट खोकर सिर्फ 147 रन  ही बना पाए और और मैच 74 रनो से हार गए।

IICP के लिए अभिजीत पाठक और राहुल चौधरी ने 11-11 रनो का योगदान दिया।

PK इलेवन की तरफ से सौरव सुमन और शुभम झा ने 2-2 और पीयूष , उत्सव ने 1-1 विकेट चटकाए।

सौरव सुमन को लीग में लगातार तीसरी बार बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आयोजन समिति के सदस्य आशु ने मैन ऑफ द मैच दिया।

कल का मैच लगान क्रिकेट क्लब और श्रीराम क्रिकेट क्लब के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.