Tuesday, June 16, 2026
Home Slider पीडीसीए का महिला क्रिकेट लीग जल्द, रजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक

पीडीसीए का महिला क्रिकेट लीग जल्द, रजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना के महिला क्रिकेटरों के लिए बड़ी खबर है कि जल्द ही पटना जिला महिला लीग शुरू किया जाएगा। पटना जिला क्रिकेट संघ इस बार सत्र 20-21 के लिए महिलाओं का लीग आयोजित करने जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए सचिव अजय नारायण शर्मा ने बताया कि अब पुरूषों के साथ साथ महिलाओं का लीग भी प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा।

पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने बताया कि महिला क्रिकेट लीग का फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च को निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी क्लबों के अध्यक्ष और सचिव से कहा कि फॉर्म जल्द से जल्द जमा करें।

उन्होंने कहा कि मैच के सफल संचालन के लिए जल्द ही संयोजकों के नामों की घोषणा की जायेगी। फॉर्म जमा होने के बाद कार्यक्रम घोषित किये जायेंगे। उन्होंने पटना जिला लीग के बारे में कहा कि तैयारियां अंतिम चरण पर है जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.