Saturday, May 2, 2026
Home Slider पीडीसीए विवाद : सचिव ने अध्यक्ष को किया निलंबित, नई कमेटी के सदस्यों को शोकॉज

पीडीसीए विवाद : सचिव ने अध्यक्ष को किया निलंबित, नई कमेटी के सदस्यों को शोकॉज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ का विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। पहले अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर ने कमेटी को भंग कर नहीं कमेटी बना दी। इसके बाद सचिवन अजय नारायण शर्मा ने पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में बैठक कर अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर को निलंबित किया। साथ ही नई कमेटी के सभी सदस्यों को शोकॉज नोटिस भेजा गया।

सचिव अजय नारायण शर्मा और उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के हस्ताक्षर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर से आमदनी तथा खर्च का संपूर्ण अभिलेख, वाउचर, साथ-साथ पटना जिला क्रिकेट संघ से संबंधित खिलाड़ियों का निबंधन फॉर्म, पीडीसीए ट्रस्ट से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतू निर्देशित किया जा रहा था लेकिन वे अपने व्यक्तिगत लाभ तथा किसी भय के कारण दस्तावेज प्रस्तुत करने में लगातार टालमटोल करते जा रहे थे। इस रिलीज में कहा गया कि नियमों की अनदेखी कर कमेटी को भंग किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights