Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारकबड्डी पटना ने जीता बिहार राज्य जूनियर Boys Kabaddi प्रतियोगिता का खिताब

पटना ने जीता बिहार राज्य जूनियर Boys Kabaddi प्रतियोगिता का खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 दिसंबर। जेएसए ग्राउंड जमालपुर पर चल रही 50वीं गोल्डन जुबली बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब पटना ने जीत लिया। फाइनल में पटना ने बेगूसराय को 37-31 से पराजित किया।

इसके पहले सेमीफाइनल में पटना ने लखीसराय ने 23-22 और बेगूसराय ने सीवान को 37-26 से हरा कर फाइनल प्रवेश किया।


इसके पहले क्वार्टरफाइनल में पटना ने सारण को 43-16, लखीसराय ने सीतामढ़ी को 37-22, बेगूसराय ने बक्सर को 30-14 और सीवान ने औरंगाबाद को 43-9 से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट पाया।

खिलाड़ियों को बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह, वरीय तकनीकी पदाधिकारी कन्हैया तांती, रेल कारखाना के पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.