Friday, June 19, 2026
Home Slider बीसीए अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पटना टीम घोषित, शशि आनंद को कमान

बीसीए अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पटना टीम घोषित, शशि आनंद को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में  होने वाले बीसीए अंतर जिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पटना जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि टीम का सेलेक्शन ट्रायल सोमवार को मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में स्थित राणा क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर किया गया। टीम का सेलेक्शन धनंजय कुमार, रणधीर कुमार और संजय सिन्हा पिंटू की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी (सुरक्षित समेत) को मंगलवार की सुबह दस बजे संजय गांधी स्टेडियम, गर्दनीबाग में रिपोर्ट करेंगे।

सेलेक्शन ट्रायल का उद्घाटन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लीगल कमेटी के चेयरमैन जगन्नाथ सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी प्लेयर सुनील कुमार सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सुनील रोहित,मधु शर्मा, आरके वर्मा निप्पू, संजीव कुमार कुनकुन, राणा राकेश समेत कई गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।

शशि आनंद को पटना जिला क्रिकेट टीम को कप्तानी सौंपी गई।

टीम इस प्रकार है- शशि आनंद (कप्तान), इंद्रजीत कुमार, कुंदन शर्मा, कुमार आदित्य, अमित निक्की, कुंदन कुमार, रुपक कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, सतीश राय, रुपेश कुमार, मनीष मंडल, अभिषेक कुमार, यशस्वी शुक्ला, वेदांत चौबे, शुभम कुमार, फजल करीम।

सुरक्षित खिलाड़ी : वैभव राठी, चंद्रमणि पटेल, दिवाकर तिवारी, राहुल रत्न, आदित्य प्रकाश, हर्षवर्धन, आशीष प्रकाश, अंकित सोलंकी, श्लोक कुमार, मो सुल्तान, सुमित कुमार सिंह, साहिल राज। कोच : निशांत मोहन, मैनेजर-मधु शर्मा, फीजियो : डॉ कुंदन कुमार, ट्रेनर : कुंदन सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.