Tuesday, May 26, 2026
Home बिहारअन्य Bihar Junior Swimming Championship में पटना के तैराकों का जलवा

Bihar Junior Swimming Championship में पटना के तैराकों का जलवा

बालक वर्ग में आदर्श-मितुल व बालिका वर्ग में प्रियंशा-कात्यायनी चैम्पियन

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 20 जुलाई। यहां आयोजित रूकमिनी देवी 47वीं बिहार जूनियर स्विमिंग चैम्पियशिप में विभिन्न जिलों के स्विमरों ने अपना दमखम दिखाया। पटना के स्विमरों का जलवा रहा। बालिका वर्ग के ग्रुप-ए में पटना की कात्यायनी 25 अंक लेकर चैम्पियन बनी। ग्रुप-बी में पटना की प्रियांशी प्रियम 20 अंक लेकर रनरअप रही। वहीं बालक वर्ग में ग्रुप-1 में पटना के मितुल 26 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे ग्रुप-बी में समस्तीपुर के आदर्श सहनी दूसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा व सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुजफ्फरपुर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनाराण प्रसाद, सचिव कुंदन राज व स्विमफिट एकेडमी के चेयरमैन आभाष कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं बिहार स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव राम विलास पांडेय ने समारोह की अध्यक्षता की।

परिणाम इस प्रकार रहे:

400 मीटर ब्वॉयज (फ्री-स्टाइल): ग्रुप-1: गोल्ड- सुदिप्त सुधांशु, सिल्वर-कृष व ब्रांज-मार्कण्डय यादव। 400 मीटर ब्वॉयज(फ्री-स्टाइल): ग्रुप-2 गोल्ड-आयुष यादव, सिल्वर-व रुद्र सिंह राणा व शुभम कुमारी ब्रांज। 400 मीटर गर्ल्स(फ्री-स्टाइल): ग्रुप-1 गोल्ड- रुबी कुमारी, सिल्वर-श्रेयांशी नैंसी व प्रीति कुमारी। 400 मीटर गर्ल्स(फ्री-स्टाइल): ग्रुप-2 गोल्ड- निलिषा, सिल्वर-जिनीषा व ब्रांज-अनुभूति चन्द्रा। 200 मीटर ब्वॉयज ( बेस्ट स्ट्रोक): ग्रुप-1 मनीष कुमार प्रसाद, सिल्वर-परमेश्वर सिंह व शिवम कुमार। 200 मीटर ब्वॉयज (बेस्ट स्ट्रोक) ग्रुप-1: गोल्ड -ज्योति आदित्य, सिल्वर- शिवांश पाठक। 200 मीटर ब्वॉयज (बेस्ट स्ट्रोक) : ग्रुप-1: सिल्वर- मार्कण्डय कुमार, सिल्वर-सुशांत कुमार व शिवम कुमार। 200 मीटर ब्वॉयज (बेस्ट स्ट्रोक) : ग्रुप-2: गोल्ड-शुभम कुमार, सिल्वर-आर्यन आर्य व ब्रांज-अमन। 200 गर्ल्स फ्री स्टाइल: ग्रुप-1: गोल्ड- कात्यायणी सिंह, सिल्वर-बी कुमारी व ब्रांज- नैंसी। 200 मीटर ब्वॉयज फ्री स्टाइल: गोल्ड- शुभम कुमार, सिल्वर- आयांश चौबे व ब्रांज-शुभम कुमार। 400 मीटर गर्ल्स फ्री स्टाइल: गोल्ड- निमिषा, सिल्वर- जे. जैन व ब्रांज- अनुभूति चन्द्रा।100 मीटर बेस्ट स्ट्रोक गर्ल्स गु्रप-1: गोल्ड- रुबी कुमार, सिल्वर-अमृता तिवारी व ब्रांज- कशिका। 100 मीटर ब्वॉयज बटर फ्लाई: ग्रुप-1 गोल्ड- सुदिप्त सुधांशु, सिल्वर- दिव्यांशु कुमार व सिल्वर- कृष। 100 मीटर ब्वॉयज बटल फ्लाई: ग्रुप-2: गोल्ड- आदर्श कुमार, सिल्वर- रुद्र राणा व ब्रांज- सूर्य कश्यप। 100 मीटर ब्वॉयज बैक स्ट्रोक ग्रुप-1: गोल्ड- सुशांत कुमार, सिल्वर-शिवम कुमार व ब्रांज- यू. राज। 100 मीटर ब्वॉयज फ्री स्ट्रोक: ग्रुप-1: गोल्ड- मिटूल कुमार, सिल्वर- सुशांत कुमार व ब्रांज- शुभम सिंह।100 मीटर गर्ल्स फ्री स्टाइल: ग्रुप-2: गोल्ड – कात्यायनी, सिल्वर- अम्बिका प्रसाद व ब्रांज- एस नैंसी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights