Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल Subroto Cup Football के लिए पटना जिला की चयन प्रतियोगिता 10 जुलाई को

Subroto Cup Football के लिए पटना जिला की चयन प्रतियोगिता 10 जुलाई को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 जुलाई। राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पटना जिला की चयन प्रतियोगिता आगामी 10 जुलाई को पाटलिपुत्र खेल परसिर में सुबह 8 बजे से आयोजित की गई है। यह प्रतियोगिता बालक अंडर-15 और बालक व बालिका अंडर-17 के लिए होगी।

अंडर-15 बालक वर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 एवं अंडर-17 बालक/बालिका खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद की होनी चाहिए। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालय टीमों को खिलाड़ियों का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं विद्यालय पहचान पत्र के साथ वेबसाईट पर किये गये निबंधित खिलाड़ियों की प्रिंटेड ( निबंधित सूची ) लाना अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें : मेजर ध्यानचंद अंडर-17 Hockey के लिए पटना जिला की चयन प्रतियोगिता 11 जुलाई को

ज्ञात हो कि सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु जिलान्तर्गत विद्यालयों को 30 जून तक सुब्रतो कप की वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करवाना था। निबंधित सभी विद्यालयों (सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त सहित) को निर्धारित खेल पोशाक/किट्स एवं प्रशिक्षक/टीम प्रभारी के साथ आयोजन स्थल पर सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों का यात्रा भत्ता तथा अल्पाहार इत्यादि विद्यालय क्रीड़ा कोष से देय होगा।

सुब्रतो कप की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मुंगेर और भागलपुर में 13 से 21 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। भागलपुर में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-15 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता तथा मुंगेर में अंडर-17 बालक/बालिका प्रतियोगिता आयोजित होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.