Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhojpur District Cricket League में न्यू कर्मन टोला क्लब विजयी

Bhojpur District Cricket League में न्यू कर्मन टोला क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 12 मार्च। भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार यानी 12 मार्च को खेले गए मैच में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब ने उमेश क्रिकेट क्लब रेड को 4 विकेट से हराया।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज उमेश क्रिकेट क्लब रेड बनाम न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमेश क्रिकेट क्लब रेड की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बनाए। उमेश क्रिकेट क्लब रेड की तरफ से रवि ने 22 रन, अंकित ने 18 रन, समर ने 14 रन, पीयूष ने 24 रन और रोहित ने नाबाद 20 रनों का योगदान किया।

न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तेजस और आशुतोष ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट, शिवांश ने दो विकेट लिये।

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू कर्मन टोला की टीम ने 23 ओवर में जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और यह मैच चार विकेट से जीत लिया।

करमन टोला की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अक्षत ने सर्वाधिक 57 रन, हर्षित ने 24 रन, आशुतोष ने 17 रन और अमर ने नाबाद 25 रनों का योगदान किया। उमेश क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ने सर्वाधिक तीन विकेट, प्रथम ने एक विकेट और हिमांशु राज ने एक विकेट लिया।

आज के मैच के निर्णायक रितेश एवं समीर सिंन्हा थे, स्कोरिंग अमरितोष ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी एवं सीनियर खिलाड़ी उपस्थित थे। इसकी जानकारी लीग संचालक आकाश कुमार ने दी।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.