Sunday, June 21, 2026
Home बिहारअन्य Khelo India Youth Games में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे नीरज कुमार पप्पू

Khelo India Youth Games में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे नीरज कुमार पप्पू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू आगामी चार जून से पंचकूला में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में भारतीय खो-खो संघ के महासचिव एम एस त्यागी के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है।

जारी पत्र के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की खो-खो स्पर्धा नौ जू ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित की जायेगी। सभी तकनीकी पदाधिकारियों को सात जून को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
नीरज कुमार पप्पू को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और जिला संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.