Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य नवगछिया और बेगूसराय ने जीता गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन का खिताब

नवगछिया और बेगूसराय ने जीता गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन का खिताब

पुरुष वर्ग में बेगूसराय की टीम रही उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

बिहपुर (नवगछिया), 28 मार्च। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ की मेजबानी में स्थानीय रेलवे मैदान पर आयोजित चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेजबान नवगछिया और बेगूसराय ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में नवगछिया ने अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार चौथी बार खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में नवगछिया ने बेगूसराय को 35-29, 35-30 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग में बेगूसराय की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बाढ़ को 35-27, 30-35, 35-31 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

तीसरे स्थान की बात करें तो महिला वर्ग में नवगछिया और पुरुष वर्ग में सीवान की टीम तीसरे स्थान पर रही।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। पुरुष वर्ग में नवगछिया के आशीष कुमार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युक्ता रानी को यह सम्मान मिला। महिला वर्ग में बाढ़ की अंशु को बेस्ट फ्रंट, बेगूसराय की कशिश को बैक और युक्ता रानी को सेंटर में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।

पुरुष वर्ग में नवगछिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार को सेंटर में सर्वश्रेष्ठ, अंकित शर्मा को बेस्ट फ्रंट और बेगूसराय के शशांक को बैक में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा सूरज और मुकुल ने भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को जिप सदस्य रेणु चौधरी, मोईन राइन और शिक्षाविद् संजीव कुमार झा ने पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष अमन आनंद, संरक्षक चंदन भारद्वाज, पैक्स अध्यक्ष कुणाल उर्फ भानू झा, राधाकृष्ण सिंह, बिट्टू चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, संघ अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, राज्य सचिव गौरी शंकर, जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार, आयोजन सचिव अविनाश, विश्वजीत, बिक्की, इंद्रजीत (बुलेट), मुख्य निर्णायक अमर आहुजा सहित कई गणमान्य लोग और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.