Thursday, June 18, 2026
Home Slider नेशनल सबजूनियर & कैडेट टेबुल टेनिस : बिहार के कुमार हर्षित दूसरे राउंड में

नेशनल सबजूनियर & कैडेट टेबुल टेनिस : बिहार के कुमार हर्षित दूसरे राउंड में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। इंदौर (मध्यप्रदेश) में चल रही 82वीं राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट टेबुल टेनिस चैम्पियनशिप में बिहार के कुमार हर्षित मुख्य ड्रॉ के दूसरे राउंड में पहुंच गये। टेबुल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चैम्पियनशिप के सब जूनियर बालक एकल के क्वालीफाइंग राउंड में हर्षित अंडर 14 में शामिल थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

लीग राउंड में हर्षित ने मध्यप्रदेश के रचित जैन को 11-8, 6-11,11-6,11-6, से और झारखंड के अनिल कुमार मेहता को सीधे सेटों में 11-8,11-9,11-2 से हराकर मेन  ड्रॉ में क्वालीफाई किया। मेन  ड्रॉ में 64 खिलाड़ी खेलते हैं। इसके पहले राउंड में हर्षित ने अथर्त गुप्ता (टीटीएफआई) को संघर्ष में 11-4, 16-14, 10-12,11-7 से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.