Tuesday, June 2, 2026
Home Slider शिवहर जिला क्रिकेट लीग में नेशनल सीसी विजयी

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में नेशनल सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जगदीश नन्दन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2020-21 के चौबीसवे मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 74 रनों से हराया।

नेशनल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 07 विकेट के नुक़सान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।
नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाज इन्तजार ने 44 गेंदों में 56 रन बनाए। राजु रंजन 6 ओवर में 22 रन देकर 6 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पिपराही क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.5 ओवरों में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई।


आज के मैच में मैन ऑफ द मैच राजू रंजन को दिया गया। यह पुरस्कार अम्पायर अमन झा के द्वारा प्रदान किया गया। आज के मैच मैच में विक्की झा एवं रविन्द्र साह ने अंपायरिंग की। मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, सचिव नवीन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।


दिनांक 18/01/2021 से इस लीग का नॉक आउट राउंड प्रारंभ हो जाएगा। कल पहला क्वार्टर फाइनल रायल टाइगर क्रिकेट क्लब एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.