Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur: प्रदर्शनी मैच में एल एस कॉलेज ब्लू की शानदार जीत

Muzaffarpur: प्रदर्शनी मैच में एल एस कॉलेज ब्लू की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

Muzaffarpur के एल एस कॉलेज के खेल मैदान मे एल एस कॉलेज ब्लू बनाम एल एस कॉलेज रेड के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया जिसमें एल एस कॉलेज ब्लू ने एल एस कॉलेज रेड को 4 विकेट से हरा दिया।

पहले खेलते हुए एल एस कॉलेज रेड ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 235 रन बनाए जिसे एल एस कॉलेज ब्लू ने 24.2 ओवर में 236 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

इसके पहले पूर्व मंत्री अखिलेश सिंह एवम एल एस कॉलेज के प्राचार्य माननीय ओम प्रकाश राय ने खेलाडियो से हाथ मिलाकर मैच का विधिवत उद्घाटन किया।

भारती क्लब के रणजी खिलाड़ी चिरंजीवी ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय पूर्व मंत्री अखिलेश सिंह का स्वागत किया वही भारती क्लब के संजय वर्मा (अंशु) ने पुष्प गुच्छ देकर अपने एल एस कॉलेज के प्राचार्य ओमप्रकाश राय का स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री माननीय अखिलेश सिंह ने कहा कि एल एस कॉलेज के जीर्णोधार के लिए वो हमेशा मदद करने को आतुर है। उन्होंने प्राचार्य ओम प्रकाश राय की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में एल एस कॉलेज हर क्षेत्र में चहुओर विकाश कर रहा है । इसी कड़ी में मैदान की विधिवत रखरखाव पर भी चर्चा हुई।

आज के इस अवसर पर एल एस कॉलेज के प्रो० टी के डे,महेंद्र प्रसाद,संजय कुमार(अंशु), सचिन कुमार ,जय प्रकाश,सुमित विमल,दिनेश कुमार आदि लोग भी उपस्थित थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.