Thursday, June 18, 2026
Home Slider मोइनुल हक कप फुटबॉल में मुजफ्फरपुर ने वैशाली को हराया

मोइनुल हक कप फुटबॉल में मुजफ्फरपुर ने वैशाली को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। स्थानीय एल एस कॉलेज मैदान पर चल रही मोइनुल हक कप फॉर 71वीं बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के जोन-2 के ग्रुप ए के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने वैशाली को हरा कर अपना विजय अभियान जारी रखा।
इस मैच में मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर 1-0 से आगे था। पहले हाफ में मैच का पहला गोल वैशाली के डिफेंडर से डी एरिया में फाउल होने के कारण निर्णायक द्वारा मुजफ्फरपुर टीम को पेनाल्टी किक दिया गया जिसके बाद सरफुद्दीन ने 16 वें मिनट में पेनाल्टी किक से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का पूरा प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी।

मैच के मुख्य निर्णायक शशि कुमार सुमन (पटना) थे। इसके अलावा सहायक निर्णायक अरुण हंसदा (पटना), तरुण कुमार (समस्तीपुर),संतोष पाण्डेय (बक्सर) थे।

रविवार को खेले गए मैच का उद्घाटन बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, समाजसेवी मयंक कुमार मुन्ना के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि 17 जुलाई को पूर्वी चंपारण का मुकाबला सीतामढ़ी से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.