Friday, June 19, 2026
Home Uncategorized हाथ में फ्रैक्चर के कारण मिशेल त्रिकोणीय टी20 सीरीज से बाहर

हाथ में फ्रैक्चर के कारण मिशेल त्रिकोणीय टी20 सीरीज से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया जिसके कारण वह टी20 त्रिकोणीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

यह ऑलराउंडर अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गया और एक्स-रे से पता चला कि उनकी छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो रखा है।

टीम फिजियो थियो कपाकौलकिस ने पुष्टि की कि मिशेल को चोट से उबरने दो सप्ताह का समय लग सकता है।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि मिशेल की टी20 विश्व कप में उपलब्धता को लेकर समय आने पर विचार किया जाएगा। टीम को 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है।

स्टीड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान में कहा कि यह दुखद है कि डेरिल चोटिल हो गया है। वह हमारी टी20 टीम का महत्वपूर्ण सदस्य है और हमें त्रिकोणीय श्रृंखला में उनके ऑलराउंड कौशल की कमी खलेगी।

उन्होंने कहा कि विश्व कप में हमारे पहले मैच में दो सप्ताह से अधिक का समय है और हमारे पास डेरिल की उपलब्धता पर विचार करने के लिए अभी समय है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.