Wednesday, June 17, 2026
Home Latest मेसी की हैट्रिक, बार्सिलोना जीत से शीर्ष पर पहुंचा

मेसी की हैट्रिक, बार्सिलोना जीत से शीर्ष पर पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत बार्सिलोना ला लीगा फुटबाल टूर्नामेंट में सेल्टा विगो पर 4-1 की जीत से तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

मेसी ने 23वें मिनट में पेनाल्टी से पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने दोनों हाफ में एक एक गोल दागे। सेल्टा विगो के लिये एकमात्र गोल लुकास ओलाजा ने 42वें मिनट में किया जिससे उसने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया था। लेकिन मेस्सी के गोल से बार्सिलोना ने बढ़त बना ली। बार्सिलोना के लिये चौथा गोल सर्गियो बास्केट ने 85वें मिनट में किया।
रियाल मैड्रिड ने ईबार क्लब को 4-0 से हराकर थोड़े समय से तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन गोल अंतर के हिसाब से वह फिर बार्सिलोना के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.