Wednesday, June 17, 2026
Home Slider तक्षशीला राष्ट्रीय ओपन वाटर लंबी दूरी तैराकी : आयुष रौथ व तियषा मंडल अव्वल

तक्षशीला राष्ट्रीय ओपन वाटर लंबी दूरी तैराकी : आयुष रौथ व तियषा मंडल अव्वल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार तैराकी संघ के तत्वावधान में रविवार को 12वीं तक्षशीला राष्ट्रीय ओपन वाटर लम्बी दूरी तैराकी प्रतियोगिता-2019 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दीघा के शिवा घाट से पटना लॉ कॉलेज घाट तक किया गया जिसमें कुल 34 पुरुष एवं 7 महिला तैराक ने अपने जीवन रक्षक के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी व विशिस्ट अतिथि दीघा विधायक श्री संजीव कुमार चैरसिया ने सयुंक्त रूप से सीटी बजाकर किया। इस प्रतियोगिता में सभी पुरुष एवं महिला तैराकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के अंत में होटल पनाश में पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार एवं विशिस्ट अतिथि श्री अनिल कुमार, पोस्ट मास्टर जनरल, पूर्वी बिहार ने सभी प्रतिभागिओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व नगद राशि से पुरस्कृत किया।
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आयुष रौथ ने प्रथम, गुलाम नवी आजाद द्वितीय व अंगशुमन प्रामाणिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में तियषा मंडल प्रथम, अन्वेषा सेन द्वितीय व कौशिकी नाथ ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में बिहार तैराकी संघ की अध्यक्ष डॉ0 माया संकर, बिहार तैराकी संघ के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार सचिव, तक्षशीला एजुकेशन सोसाइटी, मुख्य समन्वयक श्रीमती चेतना झा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष केएम सिन्हा, ओपीराय, प्रभाकर नंदन प्रसाद सिन्हा, हिरा सिंह, चंद्रवंशी मुखिया, महासचिव रामविलास पांडेय, सह मंत्री अविनाश कुमार, मनीष कुमार, मोहन कुमार सिन्हा, आरबी सहनी, श्रीमती प्रमिला लाल कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.