Thursday, June 18, 2026
Home Slider बेगूसराय में हुआ जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का आगाज, मटिहानी ग्रामीण की टीम जीती

बेगूसराय में हुआ जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का आगाज, मटिहानी ग्रामीण की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में गुरुवार से शुरू बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में मटिहानी ग्रामीण ने बेगूसराय नगर को 1 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय नगर की टीम 22वें ओवर में 88 रन बना कर ऑल आउट हो गई। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल ने 35 रन बनाए। विनीत सिंह ने 3, सोनू, आनंद, और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 25 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने 13 और शुभम पांडे ने 11 रन बनाए।

बेगूसराय नगर की ओर से गोविंद ने तीन और कुश देव ने दो विकेट झटके।

इससे पूर्व मैच का उद्घाटनबिहार सरकार के पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ ने कहा कि बेगूसराय जिला क्रिकेट के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है यही कारण है कि बेगूसराय के क्रिकेट खिलाड़ी भी बिहार राज्य स्तर पर खेल रहे हैं।

बिहार क्रिकेट संघ टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह ने कहा कि बिहार क्रिकेट संघ आने वाले समय में कई क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाने जा रही है। बिहार में क्रिकेटर काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है।

संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि गांधी स्टेडियम में लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट होना एक सुखद अनुभव है। आने वाले समय में भी जूनियर क्रिकेटर्स के लिए बेगूसराय क्रिकेट एसोसिएशन एक नया आयाम और एक नए प्लेटफार्म प्रदान करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.