Tuesday, May 26, 2026
Home Slider बेंगलुरु में लगने वाली एनसीए कोचेज कोर्स कैंप में बिहार से कई दिग्गज लेंगे हिस्सा

बेंगलुरु में लगने वाली एनसीए कोचेज कोर्स कैंप में बिहार से कई दिग्गज लेंगे हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बेंगलुरु में 20 सितंबर से बीसीसीआई द्वारा विशेष कोचेज कोर्स के लिए आयोजित होने वाली है एनसीए कैंप के लिए बिहार से आलोक कुमार शिल, निखिलेश रंजन, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार चौधरी और सुनील कुमार को शामिल किया गया है।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि प्रथम चरण में हाइब्रिड लेवल टू कोचेज कोर्स जो 20 से 23 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी उसमें बिहार से आलोक कुमार शिल का नाम शामिल किया गया है।

जबकि बीसीसीआई द्वारा एनसीए के कोच प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण जो 23 से 30 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होना सुनिश्चित है। उसके लिए बिहार से निखिलेश रंजन, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार चौधरी और सुनील कुमार के नाम को शामिल किया गया है।

उपरोक्त नामों के प्रशिक्षु कोचेज को कोविड-19 के लिए बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस सहित केंद्र सरकार व एनसीए कैंप आयोजित होने वाली क्षेत्रीय शहर के राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना और कोविड-19 के बचाव के लिए भारत में उपलब्ध वैक्सीन का संपूर्ण डोज पूरी कर लेने की प्रमाण- पत्र को प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.