Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति की एक वैठक चेयरमैन ओंकार नाथ झा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय वीणाकुंज में रविवार को हुई। बैठक बिहार क्रिकेट संघ के जेनरल मीटिंग के उपरान्त जिला में क्रिकेट संचालन के लिए किया गया है।

चेयरमैन ओंकार नाथ झा ने बताया कि जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 16, 19, 23, सीनियर एवं महिलाओं का अलग अलग कराया जायेगा जिससे कि खिलाड़ियों में निखार आयेगा।

संयोजक कालीचरण ने बताया कि लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 5 से 20 सितम्बर रखा गया है। लीग क्रिकेट प्रतियोगिता अक्तूबर माह में शुरू हो जायेगा। संयोकक कालीचरण ने बताया कि नये सत्र 2023- 24 में खिलाडियों के रजिस्ट्रेशन के साथ साथ पहचान पत्र निर्गत किया जायेगा।

संचालन समिति सदस्य सह अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि जिला के रजिस्टर्ड अम्पायर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा जिससे कि बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा स्टेट पैनल अम्पायर्स परीक्षा में बैठ सके।
वैठक में चेयरमैन ओंकार नाथ झा, संयोजक कालीचरण, सदस्य सह अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी मिहिर कुमार झा, टूर्नामेंट कमिटी अध्यक्ष राहुल मेहता, कन्वेनर अनिल कुमार सोनू सहित अन्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.