Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए के सीओएम की बैठक में हुए कई फैसले

बीसीए के सीओएम की बैठक में हुए कई फैसले

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। शुक्रवार को राजधानी को पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) की कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (सीओएम) की बैठक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि बीसीए से निलंबित सचिव संजय कुमार पर लगे आरोपों की जांच कर रही संजय कुमार सिंह के नेतृत्व वाली गठित कमेटी ने अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया और बीसीए के सीईओ सुधीर कुमार झा को कानूनी कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया है। वही गठित जांच कमेटी द्वारा प्रस्तुत की गई अंतरिम रिपोर्ट को बीसीए बीसीसीआई के समक्ष पेश करेगी।
इस बैठक में बीसीए द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न वार्षिक घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी पहलुओं पर चर्चा की ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

बीसीए के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी जी के नेतृत्व में हुई बीसीए की इस कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, बीसीए के सीईओ सुधीर कुमार झा , एजी नॉमिनी आदर्श कुमार अग्रवाल, राज्य खिलाड़ी प्रतिनिधि राकेश रंजन और लवली राज मौजूद थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.