Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट मगध तूफांस ने जीता कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का खिताब

मगध तूफांस ने जीता कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 का खिताब

फाइनल में आईआईटी पैंथर्स को 21 से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 मार्च। टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेली जा रही कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर—12 सीजन—1 का खिताब मगध तूफांस ने जीत लिया है। फाइनल में मगध तूफांस ने आईआईटी पैंथर्स को 21 रन से पराजित किया।

स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक पर रविवार को खेले गए फाइनल में आईआईटी पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मगध तूफांस की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। आदित्य राज ने बेहतरीन 59 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा अभिनव आर्या ने 26 और अनुराग यादव व आयुष्मान जैन ने 13-13 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त 32 रन भी मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईटी पैंथर्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। हालांकि आयुष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की दमदार पारी खेली और अंत तक टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका। परिणामस्वरूप पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी और खिताब से चूक गई।

मगध तूफांस की ओर से आयुष्मान जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रुद्र नारायण और अन्य गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

मैच के बाद आयोजित संक्षिप्त समारोह में विजेता टीम के आदित्य राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान रूबन हॉस्पिटल के दीपू जी और जीएसटी उपायुक्त शशि शेखर सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर हैलो सिटी फिजियोथेरेपी एंड रिहेब सेंटर के डॉ. बब्लू कुमार, चंदन कुमार और अभिमन्यु कुमार ने खिलाड़ियों को फिजियोथेरेपी व रिहेब की सुविधा देने की घोषणा की।

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने जानकारी दी कि विजेता और उपविजेता टीमों के लिए अलग से भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोमवार से अंडर—15 वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत होगी।

संक्षिप्त स्कोर

मगध तूफांस: 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन, अनुराग यादव 13, आयुष्मान जैन 13, आदित्य राज 59, अभिनव आर्या 26, अभिषेक 14, अतिरिक्त 32, आदित्य राज 1/27, शुभम आर्या 1/33, शशांक शेखर 1/15, साहिल राय 1/15, आरव कुमार चंद्रा 1/27.

आईआईटी पैंथर्स: 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन, आरव कुमार चंद्रा 16, आयुष कुमार 81, शुभम आर्या 11,  अतिरिक्त 20, आयुष्मान जैन 3/22, रुद्र नारायण 1/25, 1/17, आयुष कुमार 1/23, आनंद कुमार 1/23.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights