Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग : केपीएस और किडजी पटना में खिताबी भिड़ंत

बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग : केपीएस और किडजी पटना में खिताबी भिड़ंत

सेमीफाइनल में जेवियर्स और डोनी पोलो की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 29 मार्च। विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स में चल रही बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग के फाइनल में केपीएस पब्लिक स्कूल की भिड़ंत किडजी बिहटा की टीम से होगी। सेमीफाइनल में केपीएस पब्लिक स्कूल ने डोनी पोलो पब्लिक स्कूल को 46 रन और किडजी बिहटा ने जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल को 8 विकेट से हराया। वीर सिंह (केपीएस) और बिलाल शाह (किडजी पटना) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा सेमीफाइनल

दूसरे सेमीफाइनल में किड्जी बिहटा ने जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। जेवियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.1 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से ऋषभ ने 17 और पीयूष भारती ने 17 रन बनाए। इसके अलावा वसीम ने 16 और रिषभ तिवारी ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के सहारे 14 रन बनये।

किड्जी बिहटा की ओर से हर्ष राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि बिलाल शाह ने 3 और सचिन सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए किड्जी की टीम ने 23.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशु शर्मा ने नाबाद 37 रन और बिलाल शाह ने नाबाद 30 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि आनंद यादव ने 24 रन का योगदान दिया।

पहला सेमीफाइनल

पहले सेमीफाइनल में केपीएस पब्लिक स्कूल ने डोनी पोलो पब्लिक स्कूल को 46 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीएस ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से युवी राज ने नाबाद 57 रन, अनुराग राणा ने तूफानी 50 रन और जयश राज ने 46 रन की शानदार पारियां खेलीं। अभिषेक राज ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

जवाब में डोनी पोलो की टीम 22.1 ओवर में 151 रन पर ऑलआउट हो गई। अनुराग राणा ने 50 और रणवीर ने 31 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई।

केपीएस की ओर से वीर सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि सर्वज्ञ ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

संक्षिप्त स्कोर:

जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल – 110 ऑलआउट (22.1 ओवर), रिषभ 17, पीयूष भारती 17, वसीम 16,रिषभ तिवारी नाबाद 13, अतिरिक्त 14, बिलाल बिन शाहिद 1/24, हर्ष राज 4/20, बिलाल साह 3/22, सचिन सिंह 2/20
किड्जी बिहटा-111/2 (23.2 ओवर), प्रियांशु शर्मा नाबाद 37, आनंद यादव 24, बिलाल शाह नाबाद 30, अतिरिक्त 14, कुमार वैभव 1/13, विराट जायसवाल 1/28

केपीएस पब्लिक स्कूल : 197/6 (25 ओवर), दिव्यांशु 34, जयश राज 46, युवी राज 57, अभिषेक राज नाबाद 21, अतिरिक्त 24, अंश राज 1/29, अनुराग राणा 1/57, ईशांत मिश्रा 1/36
डोनी पोलो पब्लिक स्कूल: 151 ऑलआउट (22.1 ओवर), रिषभ रणावत 22, अनुराग राणा 50, रणवीर 31, हर्षवर्धन 11, अतिरिक्त 18, अभिषेक राज 1/18, हर्ष 1/50, वीर सिंह 5/39, उज्ज्वल कुमार 115, सर्वज्ञ 2/4

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights