Monday, May 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा जिला क्रिकेट : खिलाड़ियों के पंजीयन पर बड़ा फैसला

मधेपुरा जिला क्रिकेट : खिलाड़ियों के पंजीयन पर बड़ा फैसला

संघ की बैठक में लिये गए कई अन्य निर्णय

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा, 19 नवंबर। मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार यानी 18 नवंबर को संघ के जयप्रकाश नगर, वार्ड संख्या 6 स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। आगामी क्रिकेट सत्र (2025-26) में जिले में होने वाली क्रिकेट गतिविधियों को सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने पर बैठक में गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक की अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप ने की। उन्होंने बताया कि इस सत्र में सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पंजीयन (Individual Registration) अनिवार्य रूप से कराना होगा। यह पंजीयन मधेपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित किसी भी आधिकारिक क्रिकेट गतिविधि-चाहे खिलाड़ी किसी भी क्लब से संबंधित हों-में भाग लेने के लिए अनिवार्य होगा।

भानु प्रताप ने कहा कि इस नई व्यवस्था से सभी खिलाड़ियों को बराबरी का मौका मिलेगा और बाहरी (बिहार से बाहर के) खिलाड़ियों की अनियमित भागीदारी पर भी रोक लगेगी।

संघ ने घोषणा की कि व्यक्तिगत पंजीयन फॉर्म 25 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें मामूली शुल्क पर संघ के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा। इच्छुक खिलाड़ी विस्तृत जानकारी संघ के पदाधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में अध्यक्ष भानु प्रताप के साथ उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव महेश कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, तथा कार्यकारिणी समिति के सदस्य अमित कुमार मोनी और कुमार गौरव उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights