Tuesday, June 16, 2026
Home Slider लिटन दास का शतक, बांग्लादेश ने बनाये छह विकेट पर 321 रन

लिटन दास का शतक, बांग्लादेश ने बनाये छह विकेट पर 321 रन

by Khel Dhaba
0 comment

सिलहट (बांग्लादेश)। लिटन दास के दूसरे वनडे शतक की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के शुरूआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में छह विकेट पर 321 रन बनाये।

लिटन दास ने 105 गेंद में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 126 रन की शतकीय पारी खेली। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गये। उन्होंने पहला शतक 2018 में एशिया कप फाइनल में लगाया था।

लिटन ने तमीम इकबाल (24) के साथ पहले विकेट के लिये 60 रन और नजमुल हुसैन (29) के साथ दूसरे विकेट के लिये 80 रन की भागीदारी निभायी।

उनके अलावा मोहम्मद मिथुन ने 41 गेंद में 50 रन बनाये जबकि मोहम्मद सैफुद्दीन 16 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

मिथुन और महमूदुल्लाह रियाद (32) ने चौथे विकेट के लिये 68 रन की भागीदारी निभायी। जिंबाब्वे के लिये क्रिस एमपोफू ने 68 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.