Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kishanganj Cricket League में किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब विजयी

Kishanganj Cricket League में किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2021-22 का आज 17 वां मुकाबला किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब बनाम नाइट राइडर्स धरमगंज के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें एकतरफा मुकाबले में किशनगंज स्ट्राइकर क्रिकेट क्लब विजयी हुई।

किशनगंज स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 21. 3 ओवर में सभी विकेट खोकर एक 148 रन बनाए। सद्दाम ने 25 रन, राणा नावेद ने 20 रन, लाल मोहम्मद गौहर ने 15 रन, वसिफ रजा ने 14 रनों का योगदान दिया। नाइटराइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए बबलू ने 3 विकेट, शिवम ने दो विकेट, अभिनव ने दो विकेट, विपिन ने दो विकेट एवं अमर ने एक विकेट हासिल किया।

149 रन का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। मोहित ने 30 रन एवं शुभम ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुर ने 3 विकेट, सद्दाम ने दो विकेट, कौनेन ने दो विकेट एवं लाल मोहम्मद गौहर ने एक विकेट हासिल किया।

ऑलराउंड परफॉर्मेंस 25 रन एवं 2 विकेट लेने वाले सद्दाम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच सद्दाम को भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर ओमप्रकाश ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। आज के अंपायर थे शशि भूषण दूबे एवं सुलेमान वही स्कोरिंग माशूक आलम ने की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.