Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारअन्य पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर नियाज अहमद नहीं रहे

पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर नियाज अहमद नहीं रहे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नियाज अहमद अब हमारे बीच में नहीं रहे। शनिवार को पटना के एनआईटी मोड़ स्थित बंदुकगली आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया।


91 वर्षीय स्व. नियाज अहमद सचिवालय के वित्त विभाग से सेवानिवृत थे। अहमद 60 के दशक में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया था। वे अत्यंत मृदुभासी और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके पुत्र नदीम अहमद लॉन टेनिस के प्लेयर रह चुके हैं।

उनकी आत्मा की शांति के लिए रविवार को पंडित मदन मोहन मालवीय क्रीड़ा स्थल पर खेलप्रमियों ने शोक सभा का आयोजन किया जिसमें सबों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस शोक सभा में प्रशांत कुमार, मनोज शेखर, अशोक मिश्रा, नीरज कुमार, श्रीमोद पाठक, अभिजीत राज, मंसूर आलम, राकेश रंजन, गौरीशंकर, धर्मवीर कुमार समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.