33 C
Patna
Saturday, March 25, 2023

खेलो इंडिया एथलेटिक्स : बिहार के जसवंत सरोज को रजत, सोनी कुमारी को कांस्य

पटना। भोपाल में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा में बिहार के जसवंत सरोज ने 3000 मीटर दौड़ रजत पदक अपने नाम किया है।

बिहार के जहानाबाद जिला के रहने वाले जसवंत सरोज ने 8:36.73 मिनट समय निकालकर यह पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक सिक्किम के मनोज कामी (8.36:41 मिनट) और कांस्य पदक हरियाणा के सावन (8:37.31 मिनट) ने जीता है। पिछले साल जसवंत सरोज ने गुवाहाटी में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रजत पदक अपने नाम किया था।

बिहार के छपरा के रहने वाली सोनी कुमारी ने बालिका डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। सोनी कुमारी ने 43.60 मीटर डिस्कस थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया। पंजाब की अर्शदीप कौर ने रजत जबकि दिल्ली की अनीसा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles