Wednesday, June 17, 2026
Home आलेख करीना ने साड़ी पहनकर कपिल देव की गेंद पर मारा ‘सिक्स’, देखें वीडियो

करीना ने साड़ी पहनकर कपिल देव की गेंद पर मारा ‘सिक्स’, देखें वीडियो

by Khel Dhaba
0 comment

एक टेलीविजन के रिएलिटी शो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की गेंद पर साड़ी पहनी करीना कपूर ने छक्का मारा। इस शो में करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर के लिए एक गिफ्ट देने का आग्रह कपिलदेव से किया जिसे कपिलदेव सहर्ष स्वीकार करते हुए दे दिया।

जीटीवी के रिएलिट शो ‘डांस इंडिया डांस’ शो पर कपिल देव 1983 विश्व कप पर बन रही फिल्म के प्रोमोशन पहुंचे थे। इस शो पर सबों ने खूब मजे किये।

शो के दौरान कपिल देव और शो की जज करीना कपूर ने क्रिकेट खेला। कपिल की एक गेंद पर करीना कपूर ने शॉट भी खेला, जो स्टेज के बाहर चला गया। इस दौरान करीना कपूर ने कपिल देव से अपने बेटे तैमूर के लिए भी एक तोहफा मांगा।

करीना ने कपिल देव से यह अनुरोध किया कि वह तैमूर अली खान के लिए बल्ले पर हस्ताक्षर कर दें। कपिल ने करीना का अनुरोध स्वीकार कर लिया। जब कपिल बल्ले पर हस्ताक्षर कर रहे थे तो करीना काफी खुश नजर आ रही थीं। करीना ने यह इच्छा भी प्रकट की कि शायद उनका बेटा एक क्रिकेटर बने। इस दौरान कपिलदेव ने भी करीना की गेंद पर शानदार शॉट मारा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.