Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में काली मंदिर क्रिकेट क्लब 49 रन से जीता

अररिया क्रिकेट लीग में काली मंदिर क्रिकेट क्लब 49 रन से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अररिया जिला क्रिकेट लीग फॉर भागीरथी-गंगा ट्रॉफी के सुपर लीग में काली मंदिर क्रिकेट क्लब ने ब्रेजा ब्लास्टर को 49 रनों से पराजित किया।


टॉस काली मंदिर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 30 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 159 पर बनाया। देवराज सोरेन ने 43, देव झा और कुंदन यादव ने 24-24, अरविंद यादव ने 17 रन का योगदान किया। मासूम रेजा ने 4, सरवन कुमार और करण राय ने दो-दो विकेट लिये।

जवाबी पारी खेलने उतरी ब्रेजा ब्लास्टर की टीम 27 ओवर में 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सरवन कुमार ने 38, गौरव झा ने 22, मोहम्मद काशिफ ने 16 रन बनाए। कुंदन यादव ने 5 और राजकुमार ने 3 विकेट चटकाए। मैच के निर्णायक स्टेट पैनल अंपायर तनवीर आलम और अनामी शंकर थे स्कोरिंग का कार्यभार अरमान ने संभाला। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, चांद आजमी, वकार अहमद, जयप्रकाश जयसवाल, आनंद रंजन, वार्ड पार्षद सुमित सुमन आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.