Friday, May 22, 2026
Home Uncategorized कैफ क्रिकेट एकेडमी Siwan District Cricket League के सेमीफाइनल में

कैफ क्रिकेट एकेडमी Siwan District Cricket League के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान, 1 दिसंबर। सीवान जिला क्रिकेट संघ के द्वारा सेशन 2023-24 का जिला क्रिकेट लीग के सुपर आठ के तीसरे मैच में कैफ क्रिकेट एकेडमी ने सनशाइन क्रिकेट क्लब 10 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर सनशाइन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच मे 10 विकेट पर 110 रन का ही स्कोर बनाया। सनशाइन की तरफ से बब्लू ने 25, अर्जुन ने 20 का योगदान दिया। कैफ क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शबीर खान ने 3 विकेट, हनी और प्रिंस ने 2-2 विकेट, शशिकांत ने 1 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैफ एकेडमी ने 15 ओवर में बिना किसी नुकसान 111 रन बना ली। कैफ क्रिकेट एकेडमी के तरफ से फहीम ने नॉट आऊट 60 और सोनू गुप्ता ने नॉट आउट 41 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच कैफ क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शबीर खान को दिया गया। सुपर आठ के अंतिम मैच सीवान सिटी हॉस्पिटल क्लब बनाम गोरियाकोठी क्रिकेट क्लब 4 दिसंबर को खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights