Saturday, June 20, 2026
Home Slider जूनियर नेशनल सेवेंस रग्बी चैंपियनशिप कल से पटना में

जूनियर नेशनल सेवेंस रग्बी चैंपियनशिप कल से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में गुरुवार से राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में जूनियर नेशनल सेवेंस बालक व बालिका रग्बी चैंपियनशिप का शानदार आगाज होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन शाम 5.30 बजे बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री आलोक रंजन झा होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप विधायक कुंदन सिंह मौजूद रहेंगे।

बालिका वर्ग में बिहार की टीम पूल ए में है जबकि बालक वर्ग में पूल सी में। बालिका वर्ग में बिहार अपना पहला मैच उत्तराखंड से खेलेगा जबकि बालक वर्ग में चंडीगढ़ से। बालक और बालिका वर्ग में 27-27 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

यह टीमों का पूल बंटवारा
बालिका अंडर-18
पूल ए : बिहार, पुडुचेरी, उत्तराखंड।
पूल बी : दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा।
पूल सी : ओड़िशा, असम, उत्तरप्रदेश।
पूल डी : महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक।
पूल ई : वेस्ट बंगाल, आंध्रप्रदेश, गोवा।
पूल एफ : तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़।
पूल जी : झारखंड, गुजरात, मणिपुर।
पूल एच : राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश।
पूल ई : केरल, पंजाब, दमन एंड द्वीप
बालक अंडर-18
पूल ए : ओड़िशा, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड।
पूल बी : महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना।
पूल सी : बिहार, गुजरात, चंडीगढ़।
पूल डी : वेस्ट बंगाल, असम, छत्तीसगढ़।
पूल ई : दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश।
पूल एफ : राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी।
पूल जी : कर्नाटक, हरियाणा, मणिपुर।
पूल एच : झारखंड, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश।
पूल ई : केरल, पंजाब, दमन एंड द्वीप

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.