Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडक्रिकेट WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY में झारखंड ने बिहार को हराया

WOMENS UNDER 19 T20 TROPHY में झारखंड ने बिहार को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में खेले जा रही वीमेंस अंडर-19 ट्रॉफी के देहरादून में खेले जा रहे ग्रुप बी के मुकाबले में झारखंड ने बिहार को 47 रन से पराजित किया।
बिहार की यह लगातार तीसरी हार थी। झारखंड ने तीन मैचों में दो में जीत हासिल की है। हिमाचल प्रदेश से सुपर ओवर में हार मिली थी।

देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और झारखंड को बैटिंग का न्योता दिया। झारखंड ने कप्तान अनंदिता किशोर के 30 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 92 रन बनाये। प्रगति ने 15 और अनुष्का परमार ने नाबाद 10 रन की पारी खेली। अली ने 8,आरुषि ने 1, सुधा ने 2, नेहा कुमारी साव ने 4 और सिमरन ने नाबाद 2 रन की पारी खेली।
बिहार की ओर से प्रिया सिंह ने 9 रन देकर 1, नूतन सिंह ने 18 रन देकर 2, अर्पणा कुमारी ने 8 रन देकर 2 और वैदही यादव ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाये।


93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम का कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। शुक्रिया अतिरिक्त 17 रन का जो टीम का स्कोर 45 रन तक पहुंच पाया।
बिहार की ओर से वैदही यादव 1, ममता कुमारी पटेल ने 7, याशिता सिंह ने 5, खुशी गुप्ता ने 2,गीतांजलि रानी ने 0,नंदनी यादव ने 8, मुस्कान वर्मा ने 1, अर्पणा कुमारी ने 3, नूतन सिंह ने 1, रिशु ने 0 और प्रिया सिंह ने नाबाद 0 रन बनाये।
झारखंड की ओर से नेहा कुमारी साव ने 1 रन देकर 3, शम्पी ने 10 रन देकर 3, सिमरन ने 6 रन देकर 3 और पी राठौर ने 12 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

बिहार का अगला मैच सात नवंबर को नागालैंड के खिलाफ खेला जायेगा। झारखंड का अगला मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ 7 नवंबर को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.