झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम में चल रहे अंडर सिक्सटीन चैलेंजर ट्रॉफी के मैच में शनिवार को आरूणि क्रिकेट एकेडमी और जयनगर क्रिकेट क्लब का मुकाबला हुआ। जिसमें दीपक की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत आरुणि क्रिकेट एकेडमी की टीम 177 रनों से विजय हासिल की।
आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एनआईएसकोच दानिश अहमद के द्वारा दीपक कुमार को दिया गया।
आरूणि क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाये। शुभम मिश्रा ने 41, करण ने 32 और अभिक यादव ने 25 रन का योगदान किया। जयनगर की तरफ से सोनू राज ने 45 रन देकर 3 विकेट, रितिक, आशीष रंजन और राजा ने दो-दो विकेट लिये।
जवाब में खेलने उतरी जय नगर की टीम 21 रनों पर दीपक की धारदार गेंदबाजी के सामने 31 रनों पर ढेर हो गई। सनी कुमार ने सर्वाधिक 6 रन बनाए कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक में नहीं पहुंचा। दीपक ने 16 रन देकर 8 विकेट, रौनक ने 14 रन देकर एक विकेट लिया।
आज का के अंपायर बेचन चौपाल और युवराज रहे। कमेंटेटर साहिल मंडल और मोहन भंडारी एवं स्कोरर राहुल कुमार थे।
कल का मैच : झंझारपुर टाइगर्स और नन्हे क्रिकेट अकादमी के बीच होगा।






- IPL 2026 RCB VS KKR : विराट कोहली ने जमाया शतक

- बिहार के पीयूष राज का भारतीय अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में चयन

- आशीर्वाद मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल विजयी

- हॉकी इंडिया सिर्फ विदेशी कोचों पर भरोसा करता है : श्रीजेश

- सुशील मोदी मेमोरियल क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

- ज्ञानेश्वरी ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते दो पदक

- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर कायम

- श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में जीते
