Thursday, June 18, 2026
Home Slider बक्सर क्रिकेट लीग में जय हो क्रिकेट क्लब विजयी

बक्सर क्रिकेट लीग में जय हो क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित बक्सर जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज किला मैदान में खेले गए मैच में जय हो क्रिकेट क्लब ने ओम क्रिकेट क्लब को 46 रन से पराजित कर पूरे अंक प्राप्त किये।

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय हो क्रिकेट क्लब के ओपनिंग बल्लेबाज अनिल यादव और उमेश यादव ने पहले विकेट की साझेदारी में शानदार 122 रन बनाए।

उमेश यादव ने 84 गेंदों का सामना कर 9 चौके और एक छक्के की सहायता से 78 रन और अनिल यादव ने 64 गेंद का सामना कर 4 चौके और एक छक्के की सहायता से 50 रन बनाए, सूरज सिंह ने 16 रनों का योगदान किया। इस तरह से जय हो क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

ओम क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रकाश कुमार, समीर कुमार, मोनू गुप्ता और विश्वास ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओम क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.5 ओवर में केवल 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ओम क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज राग ने 28 गेंदों का सामना कर 25 रन बनाया जबकि प्रकाश कुमार ने 20 गेंदों में तीन चौकों की सहायता से 23 रन और राहुल कुमार ने 40 गेंदों का सामना कर दो चौकों की सहायता से 20 रन बनाए।

जय हो क्रिकेट क्लब की तरफ से सूरज सिंह में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 6 ओवरों में 30 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए जबकि उमेश यादव ने 5 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट और कुमार सत्यजीत ने 6 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

आज के मैच में अंपायर धर्मेंद्र कुमार पांडे और चंद्रसेन मिश्रा थे, जबकि स्कोरर शिवम पांडे रहे।

आज के मैच में बक्सर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, सचिव विनय कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल तथा पंजीकृत क्लबों के अध्यक्ष सौरव कुमार तिवारी, सचिव राजीव नयन चौबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला क्रिकेट लीग में कल का मैच कैंब्रिज स्कूल की टीम तथा ओम क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.