Tuesday, June 16, 2026
Home Slider IPL 2021 : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के लिए अबू धाबी रवाना

IPL 2021 : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल के लिए अबू धाबी रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दूसरा चरण जल्द शुरु होने जा रहा है। वहीं आईपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के फिर से शुरू होने से पहले यूएई की राजधानी अबू धाबी के लिए रवाना हो गई है।

फ्रैंचाइजी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल और ट्वीटर के माध्यम से एक तसवीर साझा की, जिसमें टैलेंट स्काउट आर विनय कुमार को फ्लाइट में ‘अबू धाबी बाउंड’ के रूप में कैप्शन के साथ दिखाया गया है। उन्होंने ऑफ स्पिनर जयंत यादव का फुल ट्रैवल गियर में एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें कैप्शन लिखा था, ऑफ वी गो! काउंटडाउन शुरू हो गया है।

इससे पहले, बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण मई में रुका हुआ आईपीएल 2021 का शेष भाग 19 सितंबर से यूएई में आयोजित किया जाएगा। टीम के भारतीय सदस्य शुक्रवार को यूएई के लिए रवाना होने वाले पहले खिलाड़ियों में शामिल हैं। क्वारंटाइन के बाद, टीम अबू धाबी में अपना प्री-सीजन कैंप शुरू करेगी।

पिछले दो सप्ताह से फ्रेंचाइजी ने घनसोली में रिलायंस कॉरपोरेट पार्क के अंदर जियो स्टेडियम में घरेलू खिलाड़ियों के लिए तैयारी शिविर का आयोजन किया था। एक अनिवार्य क्वारंटाइन अवधि से गुजरने के बाद, खिलाड़ियों ने मुंबई में मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध विशेष सुविधाओं और सेटअप के साथ अपना प्रशिक्षण शुरू किया।

मुंबई 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक ब्लॉकबस्टर संघर्ष में अपने अभियान को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। पांच बार के आईपीएल विजेता अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स शीर्ष पर है। दुबई में कुल 13 मैच होंगे। शारजाह 10 मैचों की मेजबानी करेगा जबकि अबू धाबी आठ मैचों की मेजबानी करेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.