चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में शुक्रवार को आईपीएल 2021के दूसरे चरण के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) रवाना हो गई। तीन बार की चौंपियन चेन्नई ने धौनी की एयरपोर्ट पर सूटकेस लेकर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की. चेन्नई ने ट्वीट कर कहा, गेट रेडी फोक्स.

चेन्नई ने साथ ही सुरेश रैना, अंबाटी रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर, करण शर्मा और केएम आसिफ की दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर वेटिंग एरिया में बैठे फोटो पोस्ट की।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से गत 15अगस्त को संन्यास लेने के बाद धौनी और रैना अब आईपीएल में खेलते ही नजर आते हैं। रैना हालांकि उत्तर प्रदेश के लिए सैयद मुश्ताक अली टी20मैच में भी खेलते दिखे थे।

चेन्नई की टीम का 19सितंबर को दुबई में मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा। इससे पहले, मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई के लिए रवाना हुई। आईपीएल के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में होगा. चेन्नई की टीम फिलहाल सात मैचों में 10 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
- भारत का दबदबा जारी, थॉमस कप सेमीफाइनल में जगह
- बिहार अंडर-7 शतरंज : रुद्र प्रताप एवं आव्या को खिताब
- 7 साल के ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य पार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
- कहानी फीफा विश्व कप 1934 की : जब फुटबॉल बना सत्ता का हथियार और इटली ने रचा इतिहास
- विश्व टीम टेबुल टेनिस : भारत ने कड़े मुकाबले में स्लोवाकिया को हराया