Tuesday, June 2, 2026
Home IPL-11 IPL 2020 : बेंगलुरु पर पंजाब की ‘किंग्स साइज’ जीत

IPL 2020 : बेंगलुरु पर पंजाब की ‘किंग्स साइज’ जीत

by Khel Dhaba
0 comment

शारजाह। किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार फिर कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) की जिम्मेदारी भरी पारी और क्रिस गेल (53) के तूफान के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ विकेट से हरा दिया।

पंजाब की यह इस संस्करण में दूसरी जीत है और यह दोनों जीतें उसे बेंगलुरु के खिलाफ ही मिली हैं।

बेंगलुरु ने विराट कोहली (48 रन, 39 गेंद, 3 चौके) और आखिरी में क्रिस मौरिस (नाबाद 25 रन, 8 गेंद) की पारियों के दम पर 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। पंजाब ने रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन के छक्के के दम पर यह जीत हासिल की। पंजाब ने सिर्फ दो विकेट खोए।

राहुल और उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (45) ने टीम को एक बार फिर अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 78 रन जोड़े। मयंक अच्छा खेल रहे थे लेकिन चतुर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने उनको बोल्ड कर टीम को पहला झटका दिया।

इसके बाद आए क्रिस गेल ने राहुल का साथ दिया। गेल शुरुआत में धीमा खेले लेकिन पैर जमाने के बाद उन्होंने अपने शॉट लिए।

इन दोनों के जमने के बाद पंजाब की जीत पक्की थी। गेल इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे। वह पारी की शुरुआत करने तो नहीं आए लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज वही रहा जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

मैच हालांकि आखिरी ओवर में रोमांचक बन गया। पंजाब को छह गेंदों पर दो रन चाहिए थे। गेल, चहल द्वारा फेंके गए ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर रन नहीं ले सके। तीसरी गेंद पर गेल ने एक रन लिया,राहुल ने चौथी गेंद खाली निकाल दी और पांचवीं गेंद पर गेल रन आउट हो गए। एक गेंद पर एक रन चाहिए था। मैच सुपर ओवर में जाता दिख रहा था लेकिन पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का मार टीम को जीत दिला दी।

राहुल ने अपनी नाबाद पारी में 49 गेंदों का सामना कर एक चौका और पांच छक्के मारे। गेल ने 45 गेंदें खेली और पांच छक्के के अलावा एक चौका मारा।

पंजाब की पारी के आखिर ओवर का रोमांच
चहल ने पहली गेंद गेल को डाली, कोई नहीं रन
दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना
तीसरी गेंद पर गेल ने एक रन लिया
चौथी गेंद पर केएल राहुल ने रन नहीं लिया
पांचवीं गेंद पर गेल रन आउट हो गए
 एक गेंद पर एक रन चाहिए था
आखिरी गेंद पर पूरन ने छक्का मार मैच जीता दिया

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.