Friday, May 1, 2026
Home Slider आईओए प्रमुख बत्रा ने आरएफआई से भोकानल के प्रतिबंध की समीक्षा को कहा

आईओए प्रमुख बत्रा ने आरएफआई से भोकानल के प्रतिबंध की समीक्षा को कहा

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को भारतीय नौकायन महासंघ (आरएफआई) से कहा कि वह दत्तू भोकानल पर लगाये गये दो साल के प्रतिबंध की समीक्षा करे क्योंकि पहली बार गलती करने वाले के लिये यह बहुत कड़ी सजा है।

भोकानल 2018 एशियाई खेलों के दौरान रेस के बीच में ही रूक गये थे। विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता लंबी कूद की एथलीट अंजू बॉबी जार्ज ने पत्र लिखकर इस मामले पर आईओए का ध्यान दिलाया। इसके बाद बत्रा ने हस्तक्षेप किया।

आईओए एथलीट आयोग की अध्यक्ष अंजू ने आगामी तोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए भोकानल के प्रतिबंध की अवधि को कम करने के लिये कहा।

आरएफआई अध्यक्ष राजालक्ष्मी देव को लिखे पत्र में बत्रा ने कहा, मैं आपसे इस मामले पर दोबारा विचार का अनुरोध करता हूं क्योंकि मेरी जानकारी में ऐसा कोई नियम नहीं है जो आरएफआई को एक खिलाड़ी को पहली बार गलती के लिये छह महीने से ज्यादा समय के लिये निलंबित करने की अनुमति देता है, अगर यह जानबूझकर नहीं किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights