Wednesday, June 3, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय भारतीय किशोर भरत सुब्रहमण्यम चीनी ग्रैंडमास्टर को हराकर शीर्ष पर

भारतीय किशोर भरत सुब्रहमण्यम चीनी ग्रैंडमास्टर को हराकर शीर्ष पर

by Khel Dhaba
0 comment

मास्को। भारत के 13 वर्षीय ग्रैंडमास्टर भरत सुब्रहमण्यम ने यहां एयरोफ्लोट ओपन शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के ग्रैंडमास्टर जियानचो झोउ को हराकर ‘ए’ ग्रुप में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
अंतरराष्ट्रीय मास्टर सुब्रहमण्यम ने शनिवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए 74 चाल तक चली बाजी में झोउ को हराया। टूर्नामेंट में यह उनकी तीसरी जीत है।
सुब्रहमण्यम अब अजरबेजान के ग्रैंडमास्टर रऊफ मामेदोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। मामेदोव ने भारत के एस पी सेतुरमन के खिलाफ बाजी ड्रा खेली। सुब्रहमण्यम और मामेदोव दोनों के समान 3.5 अंक हैं।
इनके बाद सेतुरमन और बी अधिबान सहित छह अन्य खिलाड़ियों का नंबर आता है जिनके तीन- तीन अंक हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.