Wednesday, June 3, 2026
Home Slider गांगुली आईसीसी चेयरमैन बने तो बैन के खिलाफ अपील करूंगा : कनेरिया

गांगुली आईसीसी चेयरमैन बने तो बैन के खिलाफ अपील करूंगा : कनेरिया

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बनाए जाने का समर्थन किया है। कनेरिया ने कहा है कि अगर गांगुली आईसीसी के चेयरमैन बनते हैं तो फिर से आइसीसी में अपने उपर लगे आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे।

कनेरिया ने इंडिया टीवी से कहा, मैं (गांगुली से) अपील करूंगा और मुझे यकीन है कि आईसीसी मेरी हर तरह से मदद करेंगे। सौरभ गांगुली एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। वह बारीकियों को समझते हैं। आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका के लिए उनसे बेहतर कोई उम्मीदवार नहीं है।
उन्होंने कहा, गांगुली ने शानदार तरीके से भारतीय टीम को बतौर कप्तान काफी आगे बढ़ाया और उनके बाद महेंद्र सिंह धौनी और विराट कोहली ने आगे बढ़ाया। वह वर्तमान में बीसीसीआई अध्यक्ष हैं और मेरा मानना है कि वह क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं, वह आईसीसी प्रमुख बन जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.