Tuesday, June 16, 2026
Home Slider England Tour पर जाने वाली भारतीय Cricket टीम हुई आइसोलेट

England Tour पर जाने वाली भारतीय Cricket टीम हुई आइसोलेट

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

मुंबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम की यहां शुक्रवार को अनिवार्य क्वारंटीन अवधि शुरू हो गई है।

मुंबई और उसके आसपास रहने वाले खिलाड़ियों को छोड़ कर टेस्ट टीम के अन्य सभी सदस्य क्वारंटीन में चले गए हैं।

कमेंटेटर व उद्घोषक अजय अम्बष्ठ बने कायस्थ कला संस्कृति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष

वहीं पहले से ही मुंबई में रह रहे सदस्य 24 मई को क्वारंटीन में आएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ियों को चार्टर उड़ानों से मुंबई लाया गया है।

सभी खिलाड़ी अब 12 दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे और दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। रवाना होने से पहले टीम के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.