Wednesday, June 17, 2026
Home Latest एशिया अंडर-15 कुश्ती के ग्रीको रोमन में भारत ने जीते 4 पदक

एशिया अंडर-15 कुश्ती के ग्रीको रोमन में भारत ने जीते 4 पदक

by Khel Dhaba
0 comment

Highlights
►अंकित गुलिया ने स्वर्ण जीता
►चिराग ढालिया ने भारत की झोली में स्वर्ण डाला
►सुमित अर्शदीप सिंह को करना पड़ा रजत से संतोष
नई दिल्ली। भारतीय ग्रीको रोमन खिलाड़ियों ने चीन के ताइचुंग शहर में खेली जा रही एशियाई अंडर-15 कुश्ती चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को सबी को हैरान करते हुए चार पदक अपने नाम किए हैं। ग्रीको-रोमन कभी भी भारत का मजबूत पक्ष नहीं रहा है लेकिन चैम्पियनशिप के दूसरे दिन इस कैटेगरी में भारत के चार पहलवान मैट पर उतरे थे और सभी ने पदक अपने नाम किए।

अंकित गुलिया ने कजाकिस्तान के कोरगानोव को 68 किलोग्राम भारवर्ग में मात दे स्वर्ण जीता। 75 किलोग्राम भारवर्ग में चिराग ढालिया ने भी भारत की झोली में स्वर्ण डाला। 62 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित अर्शदीप सिंह ने रजत पदक अपने नाम किए।

वहीं फ्रीस्टाइल कैटेगरी में 2019 कैडेट विश्व चैम्पियन कोमल ने (39 किलोग्राम भारवर्ग) स्वर्ण जीतकर यह सुनिश्चित किया है कि भारत का स्वर्णिम सफर जारी रहे और इस चैम्पियनशिप में भारत के स्वर्ण पदक की संख्या को आठ तक पहुंचा दिया है।

कोमल के अलावा लड़कियों में सलोनी (33 किलोग्राम भारवर्ग), बबली (36 किलोग्राम भारवर्ग) ने भी पोडियम हासिल किया। तीन लड़कियों ने अपने-अपने भारवर्ग में एकतरफा प्रदर्शन दिखाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.