33 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

टोक्यो ओलंपिक हॉकी : भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम पूल ए में

Highlights
►पुरुष में भारत के पूल में न्यूजीलैंड, स्पेन और मेजबान देश
►महिला वर्ग में भारत के साथ जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका
►वर्तमान समय में भारतीय टीम की रैंकिंग पांच
नई दिल्ली। शनिवार को हॉकी की प्रशासनिक संस्था एफआईएच ने ओलंपिक पूल की घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल ए में रखा गया है। इनके अलावा भारत के पूल में स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान हैं।

पूल बी में बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। भारत इस समय विश्व हॉकी में पांचवें पॉजिशन पर है। इसी महीने भुवनेश्वर में भारत ने रूस को 11-3 के एग्रीगेट से हरा कर ओलिंपिक के लिए क्वॉलीफाइ किया था।

भारतीय महिला टीम को भी पूल ए में जगह मिली है। उसके साथ मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स शामिल है। इसके अलावा पूल ए में जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और मेजबान जापान शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights