Thursday, May 21, 2026
Home Latest विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, बृजेश यादव जीते

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अच्छी शुरुआत, बृजेश यादव जीते

by Khel Dhaba
0 comment

एकातेरिनबर्ग (रूस)। बृजेश यादव (81 किग्रा) ने मंगलवार को यहां पोलैंड के मेलुज गोइनस्की को पहले दौर के मुकाबले में हरा भारत को विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप मे अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत के लिए यादव रिंग में उतरने वाले एकमात्र मुक्केबाज रहे और उन्होंने गोइनस्की के खिलाफ 5-0 से आसान जीत दर्ज की।

इस मुकाबले के दौरान पोलैंड के मुक्केबाज में सिर पर चोट भी लगी। यादव ने मूवमेंट में तेजी नहीं होने की भरपाई अपने ताकतवर मुक्कों के साथ की और विरोधी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया। दूसरी तरफ गोइनस्की ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और जब मुकाबला खत्म हुआ तो वह बामुश्किल खड़े हो पा रहे थे।

इस जीत के साथ यादव ने राउंड आफ 32 में जगह बना ली है जहां उनका सामना तुर्की के बायरम मलकान से होगा जिन्हें पहले दौर में बाई मिली। यह मुकाबला रविवार को होगा। भारत के तीन मुक्केबाजों अमित पंघाल (52 किग्रा), कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights